Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पौड़ी : सड़क से 100 मीटर नीचे खेतों में गिरी कार, चालक ने दम तोड़ा

पौड़ी : सड़क से 100 मीटर नीचे खेतों में गिरी कार, चालक ने दम तोड़ा

पौड़ी। आज शनिवार को कालेश्वर ल्वाली मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई और उसके साथ बैठे दो युवक घायल हो गए।
क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक दीपचंद ने बताया कि कार में सवार तीनों युवक पास के ही गगवाड़ गांव के रहने वाले हैं। ल्वाली कालेश्वर मोटर मार्ग पर उनके गांव से करीब 10 किलोमीटर दूर तमलाग गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर तक लुढ़कते हुये खेतों में जा गिरी।
हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने निजी वाहन द्वारा तीनों युवकों को जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने पंकज सजवाण (25) पुत्र अर्जुन सिंह सजवाण को मृत घोषित कर दिया और अजय भंडारी (23) व संतोष सजवाण (21) का उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी गई। जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply