Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / Guest Post / मसूरी : कार खाई में गिरने से युवक की मौके पर मौत, प्रेमिका गंभीर

मसूरी : कार खाई में गिरने से युवक की मौके पर मौत, प्रेमिका गंभीर

मसूरी। यहां हाथी पांव बासाघाट के पास एक कार बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी प्रेमिका गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको एंबुलेंस से देहरादून हायर सेंटर भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि देर रात में हु्ई इस दुर्घटना की सूचना पुलिस को आज शनिवार सुबह मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दुर्घटना का शिकार हुए युवक की पहचान दिल्ली के रिठाला निवासी 21 साल के यश राणा पुत्र गजेंद्र सिंह राणा के रूप में हुई, जबकि दिल्ली की ही 23 वर्षीया वंशिका गंभीर रूप से घायल हो गई।
मसूरी कोतवाल गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स फायर सर्विस 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल वंशिका को खाई से निकालकर देहरादून अस्पताल भेजा गया। मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply