Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / अल्मोड़ा / उत्तराखंड : खाई में गिरी कार झाड़ियों में अटकी और…!

उत्तराखंड : खाई में गिरी कार झाड़ियों में अटकी और…!

अल्मोड़ा। आज गुरुवार को यहां भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में एक कार अचानक खाई में गिर गई और नीचे ढलान में झाड़ियों में अटक गई, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हालांकि इस हादसे में वाहन चालक को गंभीर चोट आई है। जबकि वाहन में सवार एक ही परिवार के 4 सदस्य सुरक्षित है।
मिली जानकारी के अनुसार चालक चंदन सिंह दिल्ली से एक ही परिवार के 4 सदस्यों को लेकर बागेश्वर की ओर जा रहा था। भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर निगलाट के पास कार संख्या एचआर-61 डी-2951 अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि कार खाई में गिरने के बाद नीचे ढलान में झाड़ियों में अटक गई। हादसे में वाहन चालक चंदन सिंह (46) को गंभीर चोट आई है। जबकि विशंभर दत्त सती (42), उनकी पत्नी सीता (40), पुत्री खुशबू  (14), पुत्र नीरज (11) घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को खाई से निकालकर 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली पहुंचाया। जहां सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। चंदन की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply