Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / गढ़वाल केंद्रीय विवि के गर्ल्स हॉस्टल में घुसा गुलदार, 380 छात्राएं कमरों में कैद

गढ़वाल केंद्रीय विवि के गर्ल्स हॉस्टल में घुसा गुलदार, 380 छात्राएं कमरों में कैद

श्रीनगर। आज शुक्रवार सुबह गढ़वाल केंद्रीय विवि के चैरास गर्ल्स हॉस्टल में एक गुलदार आ धमका। जिससे छात्राओं सहित हॉस्टल स्टाफ में अफरा तफरी का माहौल हो गया। वहां रह रही सभी छात्राओं को हॉस्टल से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। इससे पहले कल देर रात श्रीनगर के भक्तयाना में लोगों को दो गुलदार घूमते दिखाई दिए थे
इस समय पूरे इलाके में वन विभाग की क्विक रिस्पॉन्स टीम सर्च ऑपरेशन कर रही है। सर्च ऑपरेशन में टीम को गुलदार के पंजों के निशान भी मिले हैं। पूरे हॉस्टल परिसर में बड़ी-बड़ी झाड़ियां होने से गुलदार का कहीं पता नहीं चल रहा है। पूरे हॉस्टल परिसर में गढ़वाल विवि के 6 गर्ल्स हॉस्टल है, जिनमें 380 छात्रायें रहती हैं।
हॉस्टल के सुरक्षा अधिकारी विक्रम सिंह रावत ने बताया कि आज शुक्रवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि गर्ल्स हॉस्टल में गुलदार घुस गया है। उन्होंने इस बात की सूचना वन विभाग को दी और सभी छात्राओं को सुरक्षा के मद्देनजर हॉस्टल में ही रहने को कहा गया है।
मौके पर पहुंचे कीर्ति नगर रेंज के सहायक रेंजर बीएल आर्य ने कहा कि उनकी टीम पूरे इलाके में सर्च अभियान चला रही है। सर्च ऑपरेशन में गुलदार के पंजों के निशान दिखाई पड़े हैं। पूरे इलाके की रेकी की जा रही है। अगर गुलदार नजर आता है तो उसे ट्रेंकुलाइज कर पकड़ लिया जाएगा और इलाके में पिंजरे भी लगाए जा रहे हैं।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply