Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / कोटद्वार : बैक करने के दौरान ट्रक सो रहे मजदूरों पर चढ़ा, दोनों की मौत

कोटद्वार : बैक करने के दौरान ट्रक सो रहे मजदूरों पर चढ़ा, दोनों की मौत

कोटद्वार। यहां भाबर के जशोदरपुर स्थित एक फैक्ट्री में रविवार देर रात पीछे करने के दौरान एक ट्रक वहां सो रहे मजदूरों पर चढ़ गया। जिससे दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात एक ट्रक फैक्ट्री से माल भरकर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक को पीछे करने के दौरान वहां सो रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। एसआई संदीप शर्मा ने बताया कि हादसे के बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मृतकों के नाम सीतामढ़ी बिहार निवासी 26 वर्षीय विमलेश व 28 वर्षीय रेम्बो बताये गये हैं।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply