Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / चमोली : बेलगाम यूटिलिटी ने ली सड़क किनारे खड़े दो लोगों की जान

चमोली : बेलगाम यूटिलिटी ने ली सड़क किनारे खड़े दो लोगों की जान

चमोली। जिले में मंगलवार देर शाम तपोवन के समीप एक बेलगाम यूटिलिटी की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति की मौत मौके पर हो गई थी, जबकि दूसरे व्यक्ति की मौत हायर सेंटर ले जाते वक्त पीपलकोटी में हो गई।
कोतवाल जयपाल नेगी ने बताया कि तपोवन के समीप दो बाइक सवार सड़क किनारे खड़े थे। इतने में मलारी से जोशीमठ की ओर आ रही तेज रफ्तार यूटिलिटी के टायर फिसलने से दोनों व्यक्ति वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में दीप चंद्र शर्मा (50) पुत्र क्षेत्रमल शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संतोष सुंदरियाल (28) पुत्र जयप्रसाद ने जोशीमठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। यूटिलिटी चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply