Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन गंभीर घायल

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन गंभीर घायल

चंपावत। उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। टनकपुर हाईवे पर सुखीढांग के समीप एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गया। कार सवार बरेली से पिथौरागढ़ घूमने जा रहे थे।

मिलीं जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह के टनकपुर से चंपावत जा रही कार सुखीढांग के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गया। घायलों का टनकपुर उपजिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही चल्थी चौकी पुलिस व एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू कर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। घटना में मनोज (27 उम्र ) पुत्र तेजपाल निवासी बरेली बसंत विहार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी बरेली से पिथौरागढ़ घूमने जा रहे थे।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …