Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / बर्फबारी और बारिश ने रोकी केदारनाथ यात्रा

बर्फबारी और बारिश ने रोकी केदारनाथ यात्रा

रुद्रप्रयाग। बारिश के दौरान ही केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से केदारनाथ यात्रा सोनप्रयाग में रोक दी गई है और फाटा और गौरीकुंड से हेलीकॉप्टर सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं।
आज मंगलवार सुबह से रिमझिम बारिश होने पर प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा रोक दी है। सोमवार को केदारनाथ यात्रा सिर्फ एक घंटे ही चली थी। धाम पहुंचे श्रद्धालु दिनभर आराध्य के दर्शन करते रहे, लेकिन जिला मुख्यालय से गौरीकुंड तक जगह-जगह हजारों यात्री रोके गए। प्रशासन ने आज मंगलवार तक बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए यात्रियों से जहां पर हैं, वहीं रहने की अपील करते हुए सतर्कता बरतने को कहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार और मंगलवार को बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को विशेष सावधानी बरतने की हिदायत भी दी गई है।
सोमवार को खराब मौसम और लगातार बारिश के चलते सोनप्रयाग में करीब तीन घंटे यात्रियों को रोका गया था, जिससे केदारनाथ यात्रा तीन घंटे के लिए बाधित रही। हालांकि प्रशासन ने दोपहर बाद मौसम ठीक होते ही अधिकांश यात्रियों को केदारनाथ भेज दिया।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply