हरिद्वार। मिशन 2022 फतेह करने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद अब भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज शनिवार को हरिद्वार में विजय संकल्प रैली का शुभारंभ करेंगे। दो चरणों में आयोजित होने वाली विजय संकल्प यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। विजय संकल्प रैली हरिद्वार में 3 दिन विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में घूमने के बाद गढ़वाल और कुमाऊं में प्रवेश करेगी। शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा तीर्थ नगरी हरिद्वार से गढ़वाल मंडल की यात्रा का आगाज करेंगे जबकि 19 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बागेश्वर से कुमाऊं मंडल की विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ करेंगे। विजय संकल्प रैली के माध्यम से भाजपा चुनाव में 60 का आंकड़ा पार करने का लक्ष्य साधने के साथ ही सरकार के द्वारा किए गए जनहित कार्यों को जनता के सामने रखेगी और जनता से आशीर्वाद मांगेगी। गढ़वाल क्षेत्र में संकल्प यात्रा 2660 किमी और कुमाऊं में 1890 किमी की दूरी तय करेगी।
शनिवार को विजय संकल्प यात्रा हरिद्वार में हरकी पैड़ी से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में शुरू होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष वहां सभा को संबोधित करने के साथ ही हरिद्वार में रोड शो में भी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा में गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय नेता समय-समय पर भागीदारी करेंगे। यात्रा के दौरान सभाएं, रोड शो जैसे कार्यक्रम होंगे।
भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि 18 दिसंबर से 5 जनवरी 2022 तक पूरे प्रदेश में विजय संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा के माध्यम से पार्टी केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के माध्यम से किए गए विकास कार्यों का लेखा जोखा लेकर जनता के बीच जाएगी। केंद्र सरकार ने जहां प्रदेश के लिए एक लाख करोड़ से अधिक की योजनाएं स्वीकृत की है। वहीं प्रदेश सरकार ने रोजगार, शिक्षा स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, रिवर्स पलायन, गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी, सैन्य धाम समेत कई काम किए हैं। पूरे प्रदेश में 4500 किमी की विजय संकल्प यात्रा निकलेगी। जिसमें गढ़वाल मंडल में 2660 और कुमाऊं मंडल में 1890 किमी की दूरी तय की जाएगी। 2017 में लगी आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने कार्यक्रम तय किए हैं। इस दौरान लोगों को डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां बताएंगे।
Home / उत्तराखण्ड / जेपी नड्डा हरिद्वार से करेंगे विजय संकल्प रैली का आगाज, चुनावी तैयारियों को देंगे धार
Tags ASSEMBLY ELECTIONS HARIDWAR JP NADDA uttarakhand
Check Also
उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …
Hindi News India