Tuesday , February 24 2026
Breaking News
Home / आस्‍था / 20 कुंतल फूलों से सजाया बदरी धाम

20 कुंतल फूलों से सजाया बदरी धाम

  • कल सुबह सवा चार बजे खुलेंगे कपाट

देहरादून। कल मंगलवार को पुष्य नक्षत्र और वृष लग्न में ब्रह्ममुहूर्त में सवा चार बजे भगवान बदरीनाथ के कपाट खोल दिए जाएंगे। देवस्थानम बोर्ड की ओर से धाम के कपाटोद्घाटन की सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। नारायण फ्लावर ऋषिकेश व बदरी-केदार पुष्प सेवा समिति ऋषिकेश की ओर से बदरीनाथ धाम के सिंहद्वार व अन्य देवालयों को 20 कुंतल फूलों से सजाया गया है। सोमवार सुबह नौ बजे योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर से बदरीनाथ धाम के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी के साथ कुबेर व उद्धव जी की उत्सव डोली और आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुई और पूर्वाह्न 11 बजे धाम पहुंच गई। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंदिर के हक-हकूकधारियों के साथ ही धर्माधिकारी, आचार्य ब्राह्मणों को ही धाम में जाने की अनुमति दी गई है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply