Tuesday , June 24 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : देश के सर्वोत्तम तीन थानों में आया इस थाने का नाम, गृहमंत्री ने किया पुरस्कृत

उत्तराखंड : देश के सर्वोत्तम तीन थानों में आया इस थाने का नाम, गृहमंत्री ने किया पुरस्कृत

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस महकमे के लिए अच्छी खबर है। देश की सर्वोत्तम तीन आने में उत्तराखंड के चंपावत का बनबसा थाना चयनित हुआ है। जिसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।
दरअसल, बनबसा थाने को देश के टॉप 3 सर्वश्रेष्ठ थानों में जगह मिली है। बनबसा थाने की बेहतर परफॉर्मेंस के लिए देश के गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिषद दिल्ली में बनबसा स्टेशन को सर्वश्रेष्ठ 3 स्टेशन में शामिल होने के लिए सम्मानित किया।

थाना अध्यक्ष बनबसा उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रशंसा प्रमाण पत्र के साथ प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया। चंपावत के बनबसा थाने को सम्मान मिलने से उत्तराखंड पुलिस महकमे के अधिकारियों में भी खुशी की लहर है। इसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उत्तराखंड पुलिस परिवार को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। हालांकि इससे पहले भी उत्तराखंड के कुछ पुलिस स्टेशन बेहतर थानों में जगह बना चुके हैं।

बता दे कि यह पहला मौका है, जब टॉप 3 सर्वश्रेष्ठ थानों में प्रदेश के किसी थाने ने जगह बनाई है। इससे पहले 2017 में थाना वनभूलपुरा और ऋषिकेश को छठा और आठवां स्थान मिला था। 2018 में थाना मुनस्यारी को नौवें स्थान पर जगह दी गई थी। बता दें कि गृह मंत्रालय इसके लिए सभी थानों का आकलन करता है। इसके लिए तमाम मानक पर भी थानों को देखा जाता है। पुलिस स्टेशन को 165 विभिन्न मापदंडों जिसमें अपराध नियंत्रण, अपराध दर जांच और मामलों के निपटारे समेत बुनियादी ढांचे को भी देखा जाता है।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply