Wednesday , February 18 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / उत्तराखण्ड: धोखाधड़ी जांच में लापरवाही पर चौकी इंचार्ज निलंबित

उत्तराखण्ड: धोखाधड़ी जांच में लापरवाही पर चौकी इंचार्ज निलंबित

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड के हल्द्वानी के चर्चित ठेकेदार धनजंय गिरी से जुड़े बड़े फर्जीवाड़े के मामले में आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने सख्त रुख अपनाया है। जांच में लापरवाही बरतने पर आईजी ने भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज अनिल कुमार को निलंबित कर दिया है।

बता दें यह कार्रवाई धनजंय गिरी के खिलाफ चल रहे करोड़ों रुपए के फर्जीवाड़े की जांच में लापरवाही पाए जाने पर की गई है। IG कुमाऊं के अनुसार धनजंय गिरी के खिलाफ 10 करोड़ रुपए से अधिक के फर्जीवाड़े के गंभीर मामलों में जांच चल रही है। आईजी ने इस प्रकरण को बेहद गंभीर मानते हुए पुलिस को तेजी से निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।

IG कुमाऊं ने बताया कि वर्ष 2018 से अब तक धनजंय गिरी के खिलाफ कुल 9 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें आर्थिक अनियमितताओं और धोखाधड़ी से जुड़े मामलों की गहन जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT का गठन किया गया है जिसका हेड एसपी सिटी हल्द्वानी को बनाया गया है, ताकि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा सके।

आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने स्पष्ट कहा कि इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की है कि धनजंय गिरी द्वारा कि

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …