Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / तीरथ का दावा, हर हाल में लड़ेंगे उपचुनाव…!

तीरथ का दावा, हर हाल में लड़ेंगे उपचुनाव…!

देहरादून। कब उपचुनाव लड़ेंगे और किस सीट से दावेदारी करेंगे, इस पर संशय खत्म करते हुए सीएम तीरथ सिंह रावत ने दावा किया कि वो वह उपचुनाव हर हाल में लड़ेंगे और जरूर लड़ेंगे। कई विधायक उपचुनाव के लिए सीट खाली करने को तैयार हैं। यह संवैधानिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। इसके लिए पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है।
तीरथ ने कहा कि पार्टी जहां से भी उपचुनाव लड़ाएगी, वहीं से लडूंगा। कुछ विधायकों से बात हो चुकी है। वो उनके लिए सीट खाली करने को तैयार हैं। प्रदेश में उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। सरकार जनता की सेवा के लिए संकल्पबद्ध है। लोगों को योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। उप चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। केंद्र जहां से कहेगा, वहीं से उप चुनाव लडूंगा।
उन्होंने कहा कि विधायकों के प्रस्ताव को लेकर केंद्र को अवगत करा दिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी इस मुद्दे पर अपना रुख साफ किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग उपचुनाव की घोषणा करे, पार्टी तैयार है। चुनाव करवाने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है। प्रदेश में संवैधानिक संकट नहीं है। हम बूथ स्तर पर चुनाव की तैयारी में जुटे हैं।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply