Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: भाजपा ने घोषित किये युवा मोर्चा के अध्यक्ष और महामंत्री, देखें पूरी लिस्ट

उत्तराखंड: भाजपा ने घोषित किये युवा मोर्चा के अध्यक्ष और महामंत्री, देखें पूरी लिस्ट

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने विपुल मैंदोली को भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके साथ दो महामंत्री भी चुने गए हैं। मनवीर चौहान ने बताया कि अध्यक्ष पद पर विपुल मैंदोली ऋषिकेश मनोनीत किए गए हैं। महामंत्री पद पर दीपेंद्र कोश्यारी नैनीताल और मुलायम सिंह रावत टिहरी को मनोनीत किया गया है।

भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष चुने गए विपुल मैंदोली ऋषिकेश के रहने वाले हैं। मैंदोली पार्टी के युवा जुझारू नेता माने जाते हैं। युवा मोर्चा में लंबे समय से सेवा देने का इनाम उन्हें अब युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर दिया गया है। महामंत्री मनोनीत किए गए दीपेंद्र कोश्यारी नैनीताल में रहते हैं। उनकी बड़ी पहचान ये है कि वो उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के भतीजे हैं। दीपेंद्र भी कोश्यारी के भाजपा नेता होने और उनके आरएसएस बैकग्राउंड के कारण बचपन से ही पार्टी के माहौल में रचे बसे हैं।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …