Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / अपराध / उत्तराखंड : अब भाजपा नेत्री ने पार्टी के ही विधायक पर दर्ज कराया रेप का केस

उत्तराखंड : अब भाजपा नेत्री ने पार्टी के ही विधायक पर दर्ज कराया रेप का केस

काजल की कोठरी…

  • पहले विधायक की शिकायत पर भी पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा
  • जिसमें भाजपा नेत्री, उसके पति सहित तीन अन्य लोग हुए थे गिरफ्तार

हरिद्वार। हरिद्वार के ज्वालापुर से भाजपा विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ भाजपा नेत्री की तहरीर पर दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा बहादराबाद थाने में दर्ज हुआ है।
ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ दुष्कर्म  बहादराबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
गौरतलब है कि इस मुकदमे के पीछे की कहानी बड़ी लंबी है। जो पुलिस की विवेचना के बाद ही साफ हो पाएगी, लेकिन इस प्रकरण के बाद से विधायक सुरेश राठौर की प्रतिष्ठा सवालों के घेरे में आ गई है। बीते दिनों भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने पुलिस को बताया था कि कुछ लोग कथित अश्लील वीडियो वायरल कर उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं। विधायक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस ने दो पत्रकारों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने मीडिया के सामने दावा किया था कि आरोपीगण भाजपा विधायक को कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपए मांग रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में एक रुड़की तथा दूसरा सहारनपुर का रहने वाला था। जिसके बाद पुलिस ने इसी मुकदमे में एक भाजपा नेत्री और उसके पति सहित तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों में रणवीर गौतम, सतीश दास, एसडी गौतम, निवासी बेगमपुर बहादराबाद और विजेंद्र के नाम सामने आए थे। इसी प्रकरण में अब पीड़िता ने विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर सनसनी मचा दी है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply