देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपर सचिव संजय टोलिया के पिता एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कुंदन सिंह का निधन हो गया है। 82 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने गहरा दुख जताया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड शासन में अपर सचिव पद पर कार्यरत संजय टोलिया के पिता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन सिंह टोलिया के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री धामी ने भगवान से पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान ओर शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।
बता दें कि कुंदन सिंह वर्तमान में भारतीय रेड क्रॉस समिति उत्तराखंड में अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। कुंदन टोलिया साल 1998 से 2008 तक लगातार दो बार मुनस्यारी के ब्लॉक प्रमुख रहे हैं। नगर पालिका पिथौरागढ़ के उपाध्यक्ष रहने के साथ भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति, जनजाति मोर्चा सहित तमाम पदों पर कार्यरत रहे हैं।
Hindi News India