Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और उनके बेटे विकास कोरोना पॉजिटिव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और उनके बेटे विकास कोरोना पॉजिटिव

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और उनके बेटे विकास भगत भी कोरोना की चपेट में आ गए है। बंशीधर भगत ने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी ट्विटर के जरिये दी । उन्होंने बताया है कि उनका कोरोना परीक्षण पॉजिटिव होने के बाद उन्होंने खुद को सेल्फ क्वारंटाइन में रखा है। साथ ही उन्होंने पिछले सप्ताह उनके संपर्क में आए सभी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से कोरोना टेस्ट करवाने की अपील भी की है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद पार्टी के अन्य नेताओं को लेकर भी चिंता बढ़ गई है क्योंकि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लगातार पार्टी की बैठकों में शामिल रहे हैं। उनके गृहप्रवेश के कार्यक्रम में भी 21 अगस्त को कई वीवीआईपी मेहमानों ने शिरकत की थी, जिनमें खुद सीएम और राज्यपाल समेत संगठन और पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे थे।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply