Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : रेलवे पटरी पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

उत्तराखंड : रेलवे पटरी पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

कोटद्वार। नजीबाबाद कोटद्वार रेलवे लाइन की पटरी पर एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। शव मिलने की सूचना पर कोटद्वार थाना अंतर्गत बाजार चौकी की टीम व रेलवे पुलिस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस और रेलवे पुलिस घटना की जांच कर रहे हैं।

वहीं व्यक्ति रेलवे पटरी पर कैसे आया और कहां का रहने वाला है, जानकारी जुटाई जा रही है। प्रथम दृष्टया व्यक्ति की उम्र करीब 50 वर्ष के आसपास लग रही है, जिसका शव रेलवे पटरी पर पड़ा मिला। कोटद्वार थाना प्रभारी ने बताया कि कोटद्वार रेलवे स्टेशन के 500 मीटर के अन्तर्गत गोविन्द नगर बडोला गली के समीप पुलिस को सूचना मिली कि पटरी पर व्यक्ति का कटा शव पड़ा हुआ है‌। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply