Wednesday , February 18 2026
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड में भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो….

उत्तराखंड में भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो….

उत्तरकाशी। नौगांव पुरोला मोटर मार्ग पर सौंदाड़ी गांव के पास बीती रात सड़क हादसा हो गया। देहरादून से मोरी की ओर जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो

जानकारी के अनुसार बोलेरो देहरादून से मोरी की तरफ जा रही थी। अचानक नौगांव 12 किमी आगे सौंदाड़ी के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है हादसे के दौरान बोलेरो में चालक समेत चार लोग सवार थे। जो घायल बताये जा रहे हैं। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

दो की हालत गंभीर

घायलों की पहचान हिमांशु रावत (18) निवासी कुनारा, रितिक रावत (18) निवासी सालारा, अभिषेक (18) निवासी कोट गांव और चुनू (16) निवासी भितरी के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार अभिषेक और ऋतिक की हालत को गंभीर देखते हुए प्राथमिक ुमचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

About team HNI

Check Also

देहरादून: गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड पर बड़ा अपडेट, दो शूटरों की हुई पहचान

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शुक्रवार सुबह दिनदहाड़े एक कारोबारी विक्रम शर्मा की गोली …