Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड और यूपी रोडवेज बसों की भीषण टक्कर, एक की मौत, 17 घायल

उत्तराखंड और यूपी रोडवेज बसों की भीषण टक्कर, एक की मौत, 17 घायल

हाथरस/उत्तराखंड। हाथरस जिले के चंदपा क्षेत्र में उत्तराखंड रोडवेज की बस और उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस के बीच भीषण टक्कर हो गई है। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है। वहीं, दोनों बसों की इस टक्कर में 17 अन्य लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस अधीक्षक माथुर ने कहा कि यह टक्कर तड़के करीब तीन बजे चंदपा इलाके में हुई। सूचना मिलने पर चंदपा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायल यात्रियों को बागला जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

इस हादसे में उत्तर प्रदेश रोडवेज बस के चालक विजय सिंह (52) की मौके पर ही मौत हो गई। वह हाथरस के सादाबाद के टिकेट गांव का रहने वाला था। जबकि घायलों में उत्तराखंड रोडवेज की बस का चालक यूनिस (47) भी शामिल है, जो उत्तराखंड के अलीनगर का निवासी है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …