Wednesday , April 1 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: बारातियों से भरी बस नदी में गिरी, 6 की मौत, 35 लापता

उत्तराखंड: बारातियों से भरी बस नदी में गिरी, 6 की मौत, 35 लापता

कोटद्वार: पौड़ी जिले में आज शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। जब बारातियों से भरी एक बस 300 मीटर गहरी नयार नदी में गिर गई। जानकारी के मुताबिक बारात लालढांग से काड़ातल्ला जा रही थी, तभी बीच रास्ते में बीरोंखाल में सीमडी बैंड के पास तेज रफ्तार बस पर ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और बस सीधे नयार नदी में जा गिरी।

बताया जा रहा है कि बस में 50 से अधिक बाराती सवार थे।रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम ने अभी तक 6 शवों को निकाला है। अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही है। मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। क्योंकि 35 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply