Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / कोटद्वार : खाई में गिरी कार, दो महिलाओं ने मौके पर दम तोड़ा, तीन गंभीर

कोटद्वार : खाई में गिरी कार, दो महिलाओं ने मौके पर दम तोड़ा, तीन गंभीर

कोटद्वार। आज सोमवार को यहां गुमला सतपुली के बीच कुल्हाड़ी बैंड के पास यहां एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।आज मेरठ कोटद्वार पौड़ी नेशनल हाईवे 534 पर गुमखाल सतपुली के बीच कुल्हाड़ी बैंड के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में पांच लोग सवार थे। जिनमें से दो महिला यात्रियों की मौके पर मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव व राहत अभियान चलाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply