Wednesday , January 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: भाजपा कार्यकर्ता समेत दो लोगों पर केस दर्ज, जानिए पूरा मामला

उत्तराखंड: भाजपा कार्यकर्ता समेत दो लोगों पर केस दर्ज, जानिए पूरा मामला

उधम सिंह नगर। रुद्रपुर नगर निगम की पार्षद ने भाजपा कार्यकर्ता और उसके साथी पर गालीगलौज कर चापड़ से परिवार को काटने की धमकी दी है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक पार्षद नीतु ने ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर दी है। जिसमें बताया गया कि बुधवार रात भाजपा कार्यकर्ता रविन विश्वास और उनके साथी हिरामन ने सरेआम उनके साथ गाली गलौज की। इस दौरान दोनों ने पूरे परिवार को चापड़ से काटने की धमकी भी दी है। आरोप है कि रविन विश्वास ने चुनाव में मतों की गिनती वाले दिन अपने कर्मचारी से उनके घर पर हमला कराया था। वह फिर से गुंडागर्दी पर उतर आया है। पार्षद बनने के बाद से वह उनसे रंजिश रख रहा है। उनको व परिवार को विश्वास से जानमाल का खतरा है।

एसएचओ मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि पार्षद की तहरीर पर दो लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। इधर, संजयनगर खेड़ा में पार्षद के समर्थन में स्थानीय लोगों ने बैठक की। पार्षद ने कहा कि भजपा कार्यकर्ता रविन की बेटी पार्षद का चुनाव हार गई थी। इस वजह से वह भय का वातावरण बना रहा है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

About team HNI

Check Also

आरटीआई में खुलासा, हरियाणा में बंट रही उत्तराखंड की सांसद निधि

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज भी ग्रामीण पानी और बुनियादी सुविधाओं के लिए …