Sunday , March 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पूर्व सीएम हरीश रावत के घर नोटिस लेकर पहुंची सीबीआई, ये है पूरा मामला

पूर्व सीएम हरीश रावत के घर नोटिस लेकर पहुंची सीबीआई, ये है पूरा मामला

देहरादून। हरीश रावत के मुख्यमंत्री रहते हुए उनका एक स्टिंग करने का दावा उमेश कुमार ने किया था। इसके बाद राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया था। वहीं चर्चित विधायक हॉर्स ट्रेडिंग मामले को लेकर आज सीबीआई की टीम नोटिस लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत के घर पहुंची। इस दौरान हरीश रावत घर पर नहीं थे। हरीश रावत को जब पता चला कि उन्हें नोटिस देने के लिए सीबीआई उनके आवास पर पहुंची थी। तो उन्होंने कहा कि सीबीआई का स्वागत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो नोटिस लेने के लिए तैयार हैं। पूर्व सीएम ने इसको लेकर सोशल मीडियो पर भी जानकारी दी है।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि वो जाँच एजेंसी का सहयोग करने के लिए हर तरीक़े से तैयार हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे को दुष्प्रचारित कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा एक भ्रम पैदा कर रही है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply