Wednesday , January 28 2026
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / यमुनोत्री हाईवे पर अनियंत्रित पहाड़ कटान से बढ़ा खतरा, 12 तक आवाजाही बंद

यमुनोत्री हाईवे पर अनियंत्रित पहाड़ कटान से बढ़ा खतरा, 12 तक आवाजाही बंद

देहरादून। यमुनोत्री हाईवे पर चौड़ीकरण कार्य में मानकों को ताक पर रखकर अनियंत्रित पहाड़ कटान करने का मामला सामने आया है। इसके चलते यहां चारधाम यात्रा की राह में परेशानियां खड़ी हो रही हैं। इससे पहले ही यहां कई जगहों पर डेंजर जोन खतरा बने हुए थे, वहीं अब यहां एक और नया डेंजर जोन विकसित होने की आशंका जताई जा रही है। जिसके चलते यहां यमुनोत्री हाईवे पर 12 तक आवाजाही रोक दी गई है।  
मिली जानकारी के अनुसार अनियंत्रित पहाड़ कटान से बढ़े खतरे के चलते यमुनोत्री हाईवे पर दो अप्रैल से 12 अप्रैल तक आवाजाही बंद कर दी गई है। यमुनोत्री हाईवे पर चौड़ीकरण कार्य के कारण मानकों को ताक में रखकर अनियंत्रित पहाड़ कटान की शिकायतें मिल रही हैं। चारधाम यात्रा के लिए किसाला खनेडा गांव की तलहटी पर डेंजर जोन विकसित होने की आशंका बनी है। यमुनोत्री हाईवे पर पौलगाँव से पालीगाड़ तक ऑलवेदर सड़क परियोजना के तहत चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, जिसके कारण यमुनोत्री हाईवे पर किसाला व खनेडा गांव की तलहटी पर अनियंत्रित पहाड़ कटान से हाईवे के ऊपरी हिस्से में चटटान खिसकने से खतरा बढ़ गया है। विगत दिनों यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने भी चारधाम यात्रा के लिए चुनौती बन रहे किसाला खनेडा गांव की तलहटी पर हो रहे चौड़ीकरण के कार्य व उसमें हो रही लापरवाही पर नाराजगी जताई थी। अब इससे पूरे क्षेत्र के लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

About team HNI

Check Also

आरटीआई में खुलासा, हरियाणा में बंट रही उत्तराखंड की सांसद निधि

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज भी ग्रामीण पानी और बुनियादी सुविधाओं के लिए …

Leave a Reply