Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / आस्‍था / चारधाम यात्रा 2025: आठ भाषाओं में जारी हुआ ब्रॉशर व कैलेंडर, जानें क्या-क्या जानकारी मिलेंगी..

चारधाम यात्रा 2025: आठ भाषाओं में जारी हुआ ब्रॉशर व कैलेंडर, जानें क्या-क्या जानकारी मिलेंगी..

देहरादून। चारधाम यात्रा 30 अप्रैल 2025 (अक्षय तृतीया) से शुरू होने जा रही है, यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने आठ भाषाओं में यात्रा ब्रासर व कैलेंडर का प्रकाशन किया है।समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा की व्यापक तैयारियां चल रही हैं।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के मार्गदर्शन तथा सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे के निर्देश पर हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, बंगाली, मराठी, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम आदि भाषाओं में ब्रासर का प्रकाशन किया गया है। ब्रासर से तीर्थयात्रियों को उत्तराखंड चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री सहित पंच बदरी, पंच केदार और बदरीनाथ धाम के अधीनस्थ मंदिरों की जानकारी मिलेगी। साथ ही शीतकालीन यात्रा स्थलों की भी जानकारी दी गई है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …