Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पिता की कार के नीचे दबने से मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

उत्तराखंड: पिता की कार के नीचे दबने से मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

हरिद्वार। पिता की कार के पहिए के नीचे दबकर चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

दरअसल ये पूरा मामाल हरिद्वार के झबरेड़ा का है। यहां के निवासी रवि कुमार किराए पर कार चलाते है। शाम को वो अपने घर के आंगन में कार को बैक कर रहे थे। इसी दौरान चार साल का उनका बेटा दरवाजा खोलकर बाहर आ गया। बच्चा कार के पीछे आकर खड़ हो गया। लेकिन इस बात का पता पिता को नहीं लग पाया। जैसे ही उन्होंने कार को पीछे किया तो बच्चा पहिए के नीचे आकर दब गया। चीख सुनते ही पिता ने कार आगे की और बच्चे को नीचे से निकाला। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बच्चे की मौत हो गई थी। मासूम बच्चे की मौत से घर में हाहाकार मच गया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …