Sunday , March 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / छावला केस की पीड़िता को दिलाएंगे इंसाफ : धामी

छावला केस की पीड़िता को दिलाएंगे इंसाफ : धामी

देहरादून। आज रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में छावला केस की पीड़िता के माता-पिता से मुलाकात कर कहा कि उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलाने के लिए राज्य सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।धामी ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू से भी बात की है। मामले से संबंधित वकील चारू खन्ना से भी पूरी जानकारी ली है। पूरा उत्तराखंड उनके साथ है। पुष्कर ने कुछ दिन पूर्व पीड़िता के पिता से फोन पर बात की थी और कहा था कि वह जल्द ही दिल्ली आकर उनसे मुलाकात करेंगे।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply