Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / सीएम धामी ने किया पुलिस मंथन-समाधान सप्ताह का शुभारंभ…

सीएम धामी ने किया पुलिस मंथन-समाधान सप्ताह का शुभारंभ…

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पुलिस मंथन, समाधान सप्ताह का शुभारंभ किया। इस दौरान डीजीपी अशोक कुमार, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी. मुरुगेशन सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। 22 दिसंबर से 25 दिसंबर तक चलने वाले चिंतन मंथन कार्यक्रम में पुलिस को मिलने वाली चुनौतियों से निपटने का समाधान और आगामी समय में पुलिस को और बेहतर कानून व्यवस्था बनाने की दिशा में चर्चाएं होंगी। इसमें न सिर्फ पुलिस कॉन्स्टेबल से लेकर आला अधिकारियों तक विचार विमर्श होगा, बल्कि पब्लिक से जुड़ी शिकायतें और सुझाव भी लिए जाएंगे।

सीएम धामी ने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर चल रहे पुलिस मंथन में मैं पुलिस अधिकारी हूं इसको लेकर चर्चा हुआ समाधान को लेकर विचार मंथन करेंगे जिससे व्यवस्थाओं को बेहतर किया जा सकेगा। उन्होंने ने कहा देवभूमि को ड्रग्स फ्री करने और पुलिस को और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह गंभीर है।
वहीं डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि मंथन और समाधान चुनौतियों को लेकर 3 दिन तक पुलिस अधिकारी चर्चा करेंगे पुलिस महकमे में 1200 पीआरडी जवान तैनात होने जा रहे है जबकि अगले वर्ष 1 हजार सिपाहियों को भर्ती भी होगी ये एलान सीएम धामी ने किया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply