Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड को हरसंभव मदद देगा केंद्र : रक्षा मंत्री

उत्तराखंड को हरसंभव मदद देगा केंद्र : रक्षा मंत्री

नई दिल्ली/देहरादून। आज रविवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि और वीरभूमि है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सीमांत जिले सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। केन्द्र सरकार द्वारा राज्य को हरसंभव मदद दी जाएगी।
इस मौके पर उन्होंने ऋषिकेश और हल्द्वानी में डीआरडीओ के माध्यम से एक-एक कोविड केयर सेंटर की स्थापना करवाने के लिए रक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कोविड केयर सेंटरों में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र यह उत्तराखंड के लिए एक बड़ी सौगात है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply