Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / अल्मोड़ा / सल्ट में बनेगा ‘जीना‘ स्मारक: मुख्यमंत्री

सल्ट में बनेगा ‘जीना‘ स्मारक: मुख्यमंत्री

  • त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सल्ट में स्वर्गीय जीना दंपति को दी श्रद्धांजलि
  • विधानसभा सल्ट क्षेत्र के विकास के लिए कीं कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

अल्मोड़ा/देहरादून। विधानसभा क्षेत्र सल्ट के पूर्व विधायक स्व. सुरेन्द्र सिंह जीना के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आज बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्व. जीना दंपति को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों व प्रदेश के विकास में स्व. जीना का योगदान भुलाया नहीं जा सकता। उनके अधूरे कार्यों को राज्य सरकार पूरा करेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सल्ट क्षेत्र में जीना जी की स्मृति में एक स्मारक बनाने समेत क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरेंद्र जीना से सबका बहुत ही सहज और सरल रिश्ता था। उनका अपने क्षेत्र के लोगों से गहरा लगाव था। उनके कहने पर इस क्षेत्र  जनहित की 63 विकास योजनाओं की घोषणाएं की गई हैं। जिसमें से 42 पूर्ण हो चुकी हैं। बाकी भी जल्द पूरा हो जायेंगी। इस मौके पर उन्होंने राजकीय महाविद्यालय मनीला को सुरेन्द्र सिंह जीना के नाम पर करने की घोषणा की। साथ ही क्षेत्र में जीना का स्मारक बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मार्चुला को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के एडवेंचर मीट का आयोजन, हरडा में एडवेंचर स्पोर्ट्स सेंटर की स्थापना, रामगंगा के तट को एंगलिग हब के रूप में विकसित करने, हरडा में जिला सहकारी बैंक की स्थापना के साथ ही स्कूलों में रूपांतरण कार्यक्रम के तहत बेहतर करने की घोषणा की।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply