Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / भानियावाला के राष्ट्रीय निशानेबाज अमित को सीएम ने किया सम्मानित

भानियावाला के राष्ट्रीय निशानेबाज अमित को सीएम ने किया सम्मानित

देहरादून। आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में निशानेबाज अमित कुमार को सम्मानित किया। भानियावाला के अमित ने दिसम्बर 2019 में भोपाल, मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दो रजत एवं एक कांस्य पदक हासिल किये थे। मुख्यमंत्री ने अमित के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय निशानेबाज अमित ने भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 25 मीटर पिस्टल जूनियर मैन सिविलियन टीम चैंपियनशिप एवं 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल मैन सिविलियन टीम चैंपियनशिप में रजत पदक एवं 25 मीटर पिस्टल जूनियर मैन सिविलियन चैंपियनशिप व्यक्तिगत में कांस्य पदक जीता था। इससे पूर्व उन्होंने 2018 में नार्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप 2018 में स्वर्ण पदक जीता था।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply