Thursday , March 19 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में खुला पहला और अनोखा बाल मित्र थाना, त्रिवेंद्र ने किया उद्घाटन

उत्तराखंड में खुला पहला और अनोखा बाल मित्र थाना, त्रिवेंद्र ने किया उद्घाटन

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज शुक्रवार को उत्तराखंड के पहले बाल मित्र थाने का उद्घाटन किया। डालनवाला कोतवाली में यह बाल मित्र थाना बनाया जा रहा है। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
डालनवाला कोतवाली में बाल मित्र थाने के उद्घाटन अवसर पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड पुलिस और बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष सहित सभी को बधाई दी। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार बाल अधिकार संरक्षण और उनके विकास के लिए गंभीर और संवेदनशील हैं। सज्जन लोगों को पुलिस मित्र की तरह लगनी चाहिए और बुरे लोगों को पुलिस का भय होना चाहिए। आज के बच्चे ही कल के उत्तराखंड और देश का भविष्य हैं। बच्चों को हमें अच्छे सांचे में ढालना चाहिए। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बाल मित्र थाना एक बहुत अच्छा कदम है। थानों में आने वाले बच्चे पुलिस से भयभीत न हों, इसके लिए वहां पर माहौल बनाया गया है। डालनवाला के बाद सभी जगह इस तरह की व्यवस्था करने की तैयारियां चल रही हैं। दरअसल, किसी अपराध में यदि बच्चों का नाम आता है तो वे पुलिस से भयभीत न होकर यहां आ सकेंगे। इसके साथ ही कुछ ऐसी महिलाएं भी आती हैं जिनके साथ बच्चे होते हैं तो वे भी यहां पर खेल सकेंगे। यदि कोई गायब बच्चा ढूंढने के बाद थाने लाया जाता है तो उसके लिए भी यहां अच्छा माहौल मिलेगा।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply