प्रथम चरण के तीन कार्यों के लिए दिए 30 करोड़
team HNI
November 5, 2020
उत्तराखण्ड, खेल, चर्चा में, देहरादून, राज्य
129 Views
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश में 38 वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिये संस्तुत 7 कार्यों में से प्रथम चरण के तीन कार्यों के लिए 29 करोड़ 83 लाख 664 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। भारत सरकार से केन्द्रांश की धनराशि प्राप्त होने पर समायोजन किया जायेगा।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के निर्माण के लिए भी 5 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि का समायोजन भी भारत सरकार से केन्द्रांश की धनराशि प्राप्त होने पर किया जायेगा।
2020-11-05