Wednesday , September 10 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून : सावधान, आज रात 4 डिग्री तक जा सकता है पारा!

देहरादून : सावधान, आज रात 4 डिग्री तक जा सकता है पारा!

देहरादून। राजधानी और आसपास के इलाकों में बुधवार रात भीषण ठंड ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। इस सीजन में पहली बार रात का तापमान रात को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जिससे ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग ने आज गुरुवार की रात भी ठंड बढ़ने का अनुमान जताते हुए न्यूनतम तापमान चार डिग्री के आसपास रहने की संभावना व्यक्त की है।
हालांकि बुधवार को पूरे दिन राजधानी क्षेत्र में अच्छी धूप खिली रही। दिन में अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि शाम होते ही तेज ठंडी तेज हवाएं चलने लगी और तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। रात होते-होते ठंड काफी अधिक बढ़ गई। इस दौरान कई इलाकों में कोहरा भी छाने लगा। रात को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। इससे रात को ठंड में और अधिक इजाफा हो सकता है। मौसम केंद्र निर्देशक बिक्रम सिंह ने बताया कि ठंड में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है। दिन के तापमान में भी कमी आने का अनुमान है। अगले कुछ दिनों के दौरान मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ों में पाला बढ़ने के साथ ही ठंड का कहर देखने को मिलेगा।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड: महिला योग प्रशिक्षक की हत्या, सड़कों पर उतरे लोग

हल्द्वानी। शहर के मुखानी क्षेत्र की जेकेपुरम कॉलोनी में 30 जुलाई को हुई महिला योग …

Leave a Reply