Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : दीपिका पांडेय सिंह बनीं सह प्रभारी

उत्तराखंड : दीपिका पांडेय सिंह बनीं सह प्रभारी

देहरादून। उत्तराखंड में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने भी तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस आलाकमान ने दीपिका पांडेय सिंह को उत्तराखंड का नया सह प्रभारी बनाया है। आज गुरुवार को इसके आदेश जारी हुए।
आज गुरुवार को कांग्रेस आलाकमान ने उत्तराखंड के लिए नए सह प्रभारी की नियुक्ति कर दी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसके आदेश जारी किए हैं। उन्होंने दीपिका पांडेय सिंह को प्रदेश में नया सह प्रभारी बनाया है। वह राजेश धर्माणी का स्थान लेंगी। गौरतलब है कि पार्टी ने करीब छह महीने पहले ही उत्तराखंड प्रभारी के रूप में देवेंद्र यादव को नियुक्त किया था। 

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply