Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / आज उत्तराखंड में मिले 550 कोरोना संक्रमित

आज उत्तराखंड में मिले 550 कोरोना संक्रमित

  • दो लोगों की मौत, 3000 का चल रहा उपचार

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण दोबारा तेजी से फैल रहा है। रविवार को 24 घंटे में 550 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। वहीं, दो मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 3000 पार पहुंच गई है। जबकि कुल मरीजों की संख्या 102264 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार को 34568 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं,  देहरादून जिले में सबसे अधिक 221 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। हरिद्वार में 173, नैनीताल में 55, उधम सिंहनगर में 23, पौड़ी में 14, अल्मोड़ा में 14, बागेश्वर और चंपावत में आठ-आठ, चमोली में दो, पिथौरागढ़ में पांच, रुद्रप्रयाग में एक, टिहरी में 17 और उत्तरकाशी में नौ संक्रमित मिले हैं।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply