Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / इस साल अब तक का सबसे बड़ा कोरोना विस्फोट

इस साल अब तक का सबसे बड़ा कोरोना विस्फोट

  • आज प्रदेश में आए 1233 कोरोना संक्रमित, तीन की मौत
  • राजधानी देहरादून कोरोना की जकड़ में, 589 पाॅजिटिव मिले
  • दून में नाइट कर्फ्यू एक घंटा आगे सरकाया, 6 बजे तक रहेगा

देहरादून। इस साल अब तक का उत्तराखंड में कोरोना का सबसे बड़ विस्फोट हो गया है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में सबसे ज्यादा 1233 कोरोना पाॅजिटिव मरीज पाए गए हैं। पर्वतीय क्षेत्रों की अपेक्षा शहरी क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित बढ़ रहे हैं। राजधानी देहरादून में सर्वाधिक 589 कोरोना मरीज मिले हैं। हरिद्वार में 254, नैनीताल, 129, उधमसिंहनगर 90 टिहरी 58, पौड़ी 50, अल्मोड़ा 14, बागेश्वर 4, चमोली 16, चम्पावत 4, पिथौरागढ़ 6, रुद्रप्रयाग 16, उत्तरकाशी 3 कोरोना के मरीज मिले। तीन लोग इस बीमारी की जंग में जिंदगी हार गए हैं। आज 317 लोग स्वस्थ होेकर अपने घरांे को लौट चुके हैं। 6241 केसज अभी भी एक्टिव रह गए हैं। हालांकि रिवकरी दर करीब 90 प्रतिशत है।
राजधानी देहरादून में नाइट कर्फ्यू को लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत रात दस बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू रहेगा। नाइट कर्फ्यू में सुबह छह बजे तक शहर में आवाजाही नहीं की जा सकेगी। आवश्यक सेवाएं पूरी तरह सुचारू रहेंगी। यह व्यवस्था नगर निगम क्षेत्र देहरादून और छावनी परिषद गढ़ीकैंट, क्लेमेंटटाउन में लागू रहेगी। गर निगम देहरादून में हर रविवार सुबह ग्यारह बजे से सैनिटाइजेशन अभियान चलाए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य होगा।
चिकित्सा और आवश्यक सेवाओं के साथ ही फल, सब्जी, दूध, पेट्रोल, और गैस आपूर्ति से जुड़े हुए वाहन आगमन कर सकेंगे। मेडिकल की दुकानें और पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। हवाई जहाज, ट्रेन, बस से यात्रा करने वाले व्यक्ति आगमन कर सकेंगे। सार्वजनिक हित के निर्माण कार्य चलते रहेंगे। साथ ही इनसे जुड़े कार्मिक और मजदूर आगमन कर सकेंगे। औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत कार्मिकों को पहचान पत्र दिखाना होगा।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply