Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / अल्मोड़ा / चिंता: मौतों में वृद्धि, राहत: संक्रमण दर घटी

चिंता: मौतों में वृद्धि, राहत: संक्रमण दर घटी

  • 24 घंटे में 81 लोगों की मौत, 2146 नये पाॅजिटिव मिले
  • रिकवरी में सुधार, 84 प्रतिशत से अधिक पहुंची

देहरादून। उत्तराखंड में एक दिन बाद फिर से कोरोना के संक्रमित से मौतों की संख्या में वृद्धि हो गई है। आज वीरवार को 81 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि दूसरी लहर में अब तक कोरोना के नये मरीजों में सबसे कमी आई है। आज 2146 कोरोना के मरीज पाए गए। आज 6 हजार से अधिक मरीज भी स्वस्थ्य होकर अपने घरों को लौट गए हैं। 37177 लोगों का अभी भी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। रिकवरी दर भी 84 से अधिक पहुंच गया है।
जिलों में इस प्रकार रही। अल्मोड़ा 178, बागेश्वर 74, चमोली 153, चम्पावत 41, देहरादून 330, हरिद्वार 219, नैनीताल 261, पौड़ी 181, पिथौरागढ़ 252, रुद्रप्रयाग 98, टिहरी 51, उधमसिंहनगर 205 और उत्तरकाशी में 103 कोरोना के नये मरीज पाए गए।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply