Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित 38 हजार के पार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित 38 हजार के पार

  • सर्वाधिक राजधानी देहरादून में 359 पाँजिटिव

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 38 हजार के पार कर गई है। शुक्रवार को 868 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए गए। अब पूरे प्रदेश में 38007 कोरोना संक्रमित हो गए हैं। अब तक 464 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि अन्य दिनों की तुलना में आज कम संक्रमित पाए गए। चार लोगों की मौत हुई है। अब तक 26095 लोगों कोरोना की जंग जीत कर अपने घरों को जा चुके हैं। रिकवरी दर करीब 67 प्रतिशत है और 11293 लोगों का प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों मंे उपचार चल रहा है। शुक्रवार को सर्वाधिक राजधानी देहरादून में 359 कोराना मरीज पाए गए। उद्यमसिंहनगर में 161, हरिद्वार में 106 और नैनीताल में 83 मरीज पाए गए। पहाड़ी जिलों की तुलना में शहरी जिलों में कोरोना का प्रकोप ज्यादा है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply