Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / राजधानी में थम नहीं रहा कोरोना का कहर

राजधानी में थम नहीं रहा कोरोना का कहर

  • देहरादून में आज मिले 1281 संक्रमित
  • उत्तराखंड में मिले 2630 कोरोना पाॅजिटिव, 12 की मौत
  • अब पूरे प्रदेश में कंटेंमेंट जोन की संख्या पहुंची 86

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को 24 घंटे के अंदर 2630 नए संक्रमित मरीज आए हैं। प्रदेश में 12 मरीजों की मौत हुई। 708 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। सक्रिय मरीजों की संख्या भी 17293 हो गई है। प्रदेश में अब तक कुल 1 लाख 24 हजार 33 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 102367 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को 30191 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि देहरादून जिले में सबसे अधिक 1281 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। हरिद्वार जिले में 572, नैनीताल में 186, ऊधमसिंह नगर में 161, पौड़ी में 133, टिहरी में 129, रुद्रप्रयाग में 18, पिथौरागढ़ में 14, उत्तरकाशी में 25, अल्मोड़ा में 20, चमोली में 61 , बागेश्वर में 15 और चंपावत में 15 संक्रमित मिले। कंटेंमेंट जोन की संख्या 86 पहुंच गई है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply