Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की सुनामी जारी

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की सुनामी जारी

  • 24 घंटे में मिले 5606 नए संक्रमित, 71 लोगों की मौत

देहरादून। राज्य में आज रविवार को 24 घंटे में 5606 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं 71 मरीजों की मौत हुई है। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 53612 हो गई है। आज 2935 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में अब तक 1 लाख 91 हजार 620 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 31 हजार 144 मरीज स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को 23285 सैंपलों की जांच हुई। जिसमें से 20657 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि देहरादून जिले में सबसे अधिक 2580 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, हरिद्वार जिले में 628, नैनीताल में 436, ऊधमसिंह नगर में 567, पौड़ी में 234, टिहरी में 248, रुद्रप्रयाग में 186, पिथौरागढ़ में 94, उत्तरकाशी में 126, अल्मोड़ा में 77, चमोली में 223 , बागेश्वर में 34 और चंपावत में 173 संक्रमित मिले।वहीं, प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 282 हो गई है। वहीं, अब तक 2802 मरीजों की मौत हो चुकी है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply