Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / अल्मोड़ा / कोरोनाः मौतों की रफ्तार 100 के नीचे उतरी

कोरोनाः मौतों की रफ्तार 100 के नीचे उतरी

  • आज उत्तराखंड में 79 लोगों की मृत्यु
  • 4785 लोग संक्रमित, 7019 हुए स्वस्थ
  • पहाड़ी जिलों में पौड़ी टाॅप पर, 509 पाॅजिटिव मिले

देहरादून। मंगलवार को कोरोना संक्रमण से मौतों की रफ्तार 100 से नीचे आ गई है। आज प्रदेश में 79 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही उत्तराखंड में आज 4785 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। 76232 लोगों का अस्पतालों में उपचार चल रहा है। आज उत्तराखंड में 7019 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। आज हमेशा की तरह देहरादून में सर्वाधिक 1226 कोरोना के मरीज पाए गए। अल्मोड़ा, 320, बागेश्वर 161, चमोली 195, चंपावत 124, हरिद्वार 555, नैनीताल 442, पौड़ी 509, पिथौरागढ़ 118, रुद्रप्रयाग 241, टिहरी 348, उधमसिंहनगर 372 और उत्तरकाशी में 174 लोग कोरोना के पाॅजिटिव मरीज पाए गए। प्रदेश में 549 इलाके अब भी सील हैं।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply