Thursday , July 3 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : केवल कल 21 मई को सुबह सात से 12 बजे तक खुलेंगी यें दुकानें!

उत्तराखंड : केवल कल 21 मई को सुबह सात से 12 बजे तक खुलेंगी यें दुकानें!

देहरादून। तीरथ सरकार ने 21 मई को राशन, किराना और परचून की दुकानें व जनरल स्टोर खोलने का समय बढ़ा दिया है। आज गुरुवार को मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने इसके आदेश जारी किए। आदेश के अनुसार राशन और परचून की दुकान व जनरल स्टोर कोविड कर्फ्यू की अवधि में केवल एक दिन के लिए (21 मई को) सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगे। 

अभी तक यह समय दो घंटा कम सुबह सात बजे से 10 बजे तक था। बता दें कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार ने प्रदेशभर में कोविड कर्फ्यू 25 मई तक बढ़ा दिया है। इसके चलते दुकानें खोलने के समय को भी कम कर दिया था। इसके साथ ही सरकार ने जनता की सुविधा को देखते हुए राशन की दुकानों को रोजाना खोलने का आदेश जारी किया गया था। राशन की दुकानें रोजाना सुबह सात से 10 बजे तक खुलती हैं। केवल एक दिन 21 मई को राशन की दुकानें दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply