Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: स्कूल गेट के बाहर युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड: स्कूल गेट के बाहर युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी। आज बुधवार को मंगलपड़ाव पुलिस चौकी के पीछे बाल विद्या निकेतन स्कूल गेट के बाहर एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शरीर खून से लथपथ था।

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलपड़ाव पुलिस चौकी के पीछे बाल विद्या निकेतन स्कूल गेट के बाहर कुछ लोगों ने एक शव पड़ा हुआ देखा। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान सूरज उम्र 21 पुत्र रघुवर दत्त जोशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक के शव पर गंभीर चोट के निशान हैं। जिसे देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि गंभीर चोट लगने के कारण ही युवक की मौत हुई है।

वहीं पुलिस का कहना है कि किसी वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवक की मौत की खबर के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …