Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हल्द्वानी : बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में मिला 23 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी : बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में मिला 23 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में गोला पुल के नीचे शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय लखन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आज सुबह बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने शव पड़े होने की सूचना दी। युवक का शव पुल से नीचे नदी में मिला है। संभवत: पुल से नीचे गिरने से उसकी मौत हुई होगी या युवक ने आत्महत्या की होगी। पुलिस सभी एंगल से जांच पड़ताल में जुटी हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही युवक के परिजनों को भी सूचित किया गया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply