Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून में तीन साल में ही ध्वस्त हो गया पुल का एक हिस्सा

देहरादून में तीन साल में ही ध्वस्त हो गया पुल का एक हिस्सा

  • मरम्मत कार्य शुरू, मामले की जांच होगी

देहरादून। थानों रोड पर बना पुल तीन साल के भीतर ही भरभरा कर एक हिस्सा ध्वस्त हो गया है। जानकारी के अनुसार 2018 में एप्रोच रोड पर पुल का निर्माण किया गया। इसकी रायपुर की तरफ वाली एप्रोच रोड पर बुधवार दोपहर को धंसाव देखने को मिला था, यह धंसाव धीरे-धीरे बढ़ने लगा और देर शाम को एप्रोच रोड का एक हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया। इस दौरान कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इससे पहले इस रोड पर रायपुर की तरफ वाले पहले पुल की एप्रोच रोड पर भी धंसाव हो गया था। तब मामले की जांच बैठाई गई थी। कुछ अभियंताओं को निलंबित भी किया गया, लेकिन बाद में सभी को फिर बहाल कर दिया गया। अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता जेएस रावत ने कहा कि ध्वस्त हिस्से की मरम्मत का काम गुरुवार से शुरू किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply