Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / अनियंत्रित कार ने ली पिता की जान बेटा घायल

अनियंत्रित कार ने ली पिता की जान बेटा घायल

डोईवाला। डोईवाला कोतवाली के अंतर्गत हरिद्वार रोड भानियावाला सतनाम ढाबे के पास हरिद्वार की ओर से आ रही एक अनियंत्रित कार ने सड़क के किनारे खड़े पिता-पुत्र टक्कर मार दी। दुर्घटना में पिता की मौके पर मौत हो गई, जबकि पुत्र घायल है। घायल को हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया।
जौलीग्रांट पुलिस चौकी इंचार्ज शांति प्रसाद चमोली ने बताया कि अठूरवाला विस्थापित क्षेत्र के सुनार गांव निवासी आइटीबीपी से रिटायर इस्पेक्टर धीरज सकलानी अपने पुत्र विपिन सकलानी के साथ सतनाम ढाबे के पास सड़क किनारे खड़े थे। इस दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार ने तेज रफ्तार से उनको जबरदस्त टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल धीरज सकलानी और विपिन सकलानी पुत्र धीरज सकलानी को हिमालयन हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने धीरज सकलानी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply