Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : मांगों को लेकर परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी ने मुट्ठियां तानी

उत्तराखंड : मांगों को लेकर परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी ने मुट्ठियां तानी

देहरादून। मांगों को लेकर एक बार फिर परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ ने मुट्ठियां तान ली है। पदोन्नति एवं संशोधित शासनादेश को तत्काल जारी करने की मांग को लेकर आरटीओ दफ्तर में परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ ने कार्यबहिष्कार किया। कार्यबहिष्कार के चलते आरटीओ में लर्निंग और स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस बनने के साथ ही टैक्स जमा कराने, गाड़ियों के परमिट बनाने समेत तमाम कामकाज ठप रहा। इससे सैकड़ों वाहन स्वामियों को बैरंग लौटना पड़ा।
आंदोलित कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें स्वीकार नहीं की जातीं, कार्यबहिष्कार जारी रहेगा। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि पदोन्नति को लेकर सरकार-शासन स्तर से जो शासनादेश जारी किया गया है, उसमें तमाम खामियां हैं। डेढ़ साल से अधिक समय होने के बावजूद भी सुधार नहीं किया गया। इसके लिए कर्मचारी यूनियन द्वारा शासन, विभागीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री से कई बार अनुरोध किया गया लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला। कर्मचारियों की मांगों को स्वीकार नहीं करके उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य कर रहे हैं। 

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply