Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : पत्नी की हत्या कर पूर्व सैनिक ने खुद को भी गोली से उड़ाया

उत्तराखंड : पत्नी की हत्या कर पूर्व सैनिक ने खुद को भी गोली से उड़ाया

ऋषिकेश। यहां रानीपोखरी थाना क्षेत्र में भोगपुर मार्ग स्थित रखवाल गांव में एक पूर्व सैनिक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पहले पत्नी की हत्या कर दी, इसके बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया। दोहरे हत्याकांड की सूचना लगते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान ब्रजी कृषाली (58 वर्ष) और कुसुम कृषाली (55 वर्ष) रखवाल गांव रानीपोखरी निवासी के रूप में हुई है। फिलहाल पति-पत्नी के बीच किसी तरह के विवाद की बात सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply